भैंस बेचकर दोस्तों के साथ पी शराब, सुबह मृत मिला, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप
punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 10:23 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): पटौदी क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक युवक ने भैंस बेचकर अपने तीन दोस्तों के साथ शराब की पार्टी की थी। जिसके बाद इनमें झगड़ा हुआ और युवक मृत मिला। मृतक युवक की पत्नी ने तीनों युवकों पर अपने पति की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को शिकायत में बासपदमका निवासी मीना देवी ने कहा कि उसके पति राजबीर ने भैंस बेची थी। इसके बाद राजबीर ने बासपदमका के ही गुलशन उर्फ गुल्लू व कपिल के अलावा हेड़ाहेड़ी गांव के कुलदीप नामक युवक के साथ शराब की पार्टी की थी। राजबीर व तीनों युवक देर रात तक घर से बाहर बनी बैठक में पार्टी कर रहे थे। इसबीच इनके बीच झगड़ा भी हुआ था तो मीना भी बीच-बचाव करने पहुंची थी। मीना देवी सुबह करीब 5.30 बजे अपने पति राजवीर को जगाने गई तो राजवीर के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और वह मृत अवस्था में था। उसके बाद अपनी सास व अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना के बाद पटौदी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुडग़ांव भिजवा दिया। मृतक के गले पर निशान पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा की हत्या कैसे हुई।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Masik Shivratri: आज करें ये काम, मिलेगा मनचाहे साथी का साथ और पराई स्त्री के चंगुल से छुटकारा

भ्रष्टाचार के आरोपी उपमुख्यमंत्री तेजस्वी को अविलंब बर्खास्त करें नीतीश: सुशील मोदी

आज का पंचांग- 20 मार्च, 2023

एटा में हुआ भीषण सड़क हादसा...रेलिंग तोड़कर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बेकाबू कैंटर, 3 की दर्दनाक मौत