सोनीपत में दोस्त बने हत्यारे...अपने ही साथी की पीट-पीटकर कर दी हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

punjabkesari.in Tuesday, Sep 15, 2026 - 08:54 AM (IST)

सोनीपत (सुशील मोर) : सोनीपत के सेवली गांव में शराब के नशे में दोस्तों के बीच हुआ विवाद खूनी खेल में बदल गया। कहासुनी के बाद दोस्तों ने अनुज गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

PunjabKesari
 

अनुज बिहार के भागलपुर का रहने वाला था और फैक्ट्री में काम करता था। वह अपने पीछे दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़ गया है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल राई थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

PunjabKesari

वही इस हत्याकांड की जानकारी देते हुए एसीपी राई मलकीत सिंह ने बताया कि सेवली गांव में शराब पीने के दौरान दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अनुज गुप्ता के साथ मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस वारदात की वजह और पूरे घटनाक्रम की भी गहनता से जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static