युवक को बंधक बनाकर मारपीट, मोबाइल छीनकर बैंक खाते से ट्रांसफर किए रुपए
punjabkesari.in Monday, Oct 19, 2026 - 10:41 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-28 में तीन युवकों द्वारा एक व्यक्ति को जबरन बंधक बनाकर मारपीट करने, ऑनलाइन 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। शिकायत पर थाना सेक्टर-29 पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, विनीत ख्यालिया ने बताया कि वे मूल रूप से पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले है। गुरुग्राम के सेक्टर-28 स्थित मकान में रह रहे हैं। पीड़ित के अनुसार नौ अक्तूबर को सेक्टर-28 में एक पीजी के पास तीन जानकार युवकों को उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए उनको जबरन बंधक बना लिया। शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने दबाव बनाकर उनके बैंक खाते से ऑनलाइन माध्यम से 50 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए गए । इसके अलावा हमलावर उनका मोबाइल फोन भी अपने साथ छीनकर ले गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद डमे-सहमे पीड़ित ने पूरी आपबीती परिजनों और पुलिस को बताई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने रविवार को सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज किया।
सेक्टर-29 थाना प्रभारी सतेंद्र रावल ने बताया कि पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान हो गई है। उनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनसे लूटी गई रकम व मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।