वोटिंग से पहले किसान आंदोलन पर बहुत कुछ बोले गए मनोहर लाल खट्टर, गर्माया चुनावी माहौल

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 03:54 PM (IST)

करनाल: हरियाणा लोकसभा चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी राजनेता जनसभा-रोड शो कर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इस बीच करनाल के कर्ण कमल(भाजपा कार्यालय) पर पूर्व मुख्यमंत्री व करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान हरियाणा के तमाम मुद्दों पर बात की। वहीं बता दें कि इस चुनाव में प्रचार के दौरान भाजपा और जजपा पार्टी के नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। जमीन किसानों एवं सिक्खों में भाजपा और जजपा के प्रति नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है।

PunjabKesari

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर खट्टर ने कहा कि हमने किसानों को दिल्ली जाने से नहीं रोका। जो दिल्ली जा रहे थे न वो सिक्ख हैं न तो किसान हैं। पिछली बार इन्हें जाने से नहीं रोका था तो  इन्होंने दुश्मनों की तरह लाल किले पर चढ़ाई की। लाल किला, इंडिया गेट देश की जनता के लिए है। हमने इसलिए रोका ताकि दिल्ली में ऐसी दोबारा घटना ना हो। सिख सिरमौर कौम है,सहजधारी सिख हूं मैं। वो ट्रैक्टर पर हथियार बांध कर दिल्ली जा रहे थे। शरारती तत्वों को हमेशा रोका जाएगा।

PunjabKesari

इस दौरान मनोहर लाल ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह कल मीडिया के बारे में अच्छा नहीं बोल रहे थे। राहुल गांधी का बयान निंदनीय है। मीडिया को बोलने की आजादी होनी चाहिए। इंसान को अलोचना सहन करनी आनी चाहिए। इस उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल में लगे आपातकाल की भी याद दिलाई। वहीं मनोहर लाल ने जहां अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई तो पूर्व की हुड्डा नेतृत्व कांग्रेस सरकार की जमकर अलोचना की। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी दी। कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार और जातिवाद हावी रहा। वहीं राहुल गांधी के अग्निवीर वाले बयान पर मनोहरलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि अग्निवीर को कूड़े में डालने वाले खुद कूड़े में जाएंगे।  

वहीं मनोहर लाल ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कसीदे गढ़ते हुए बोले कि दुनिया के लोग प्रधानमंत्री मोदी के कायल हैं। प्रधानमंत्री एक बलशाली और सूझबूझ वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने राम मंदिर का निर्माण कराया। इसके अलावा विकास को लेकर कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के लिए हर क्षेत्र में विकास का काम किया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि हरियाणा में 11 सीटों पर कमल खिलेगा। हरियाणा एक हरियाणवी एक हमारा नारा है।  

 SYL को लेकर मनोहर लाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा के हक़ का पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली को पानी सप्लाई किया, लेकिन पंजाब से हमें पानी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश की जनता को प्यासा मार देगी। किसानों को हमने कई सुविधाएं दी। उन्होने कहा कि हरियाणा के हक का पानी मिलना ही चाहिए। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी द्वारा लिखे गए नायब सैनी के पत्र पर मनोहर लाल ने कहा कि पानी को लेकर दिल्ली सरकार इमोशनल कार्ड खेल रही है। गौरतलब है कि बीते दिन आप सरकार में मंत्री अतिशी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर दिल्ली आने वाले पानी किसी प्रकार के व्यधान न पहुंचाने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग इस गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस लिए निवेदन करना चाहते हैं कि दिल्ली के हिस्से का पानी बिना किसी व्यवधान के सप्लाई होने दें। 

वहीं करनाल लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार राजेंद्र आर्य ने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन का ऐलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है। इसके अलावा इस दौरान कई AAP  नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static