गोल्डन गर्ल का लोगों को आत्मनिर्भर भारत का संदेश, खुद सिलाई मशीन पर बनाया मास्क

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 07:10 PM (IST)

झज्जर (प्रवीण): अंतऱराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण पद देश की झोली में डाल चुकी शूटर मनु भाकर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में गोल्डन गर्ल अपने द्वारा कपड़े से सिलाई मशीन पर बनाया गया मास्क खुद पहनते हुए दिखाई दे रही है और साथ ही लोगों काे आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दे रही है।

PunjabKesari, haryana

लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव पर टिप्स देते हुए गोल्डन गर्ल ने  कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए घर में रहने के साथ-साथ मास्क पहनना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में रहकर खुद के लिए व अपनों के लिए कुछ नया करने की बात कही है।

उन्होंने कहा है कि इस संकट की घड़ी में केवल एक ही उपाय है और वह है अपने घरों के अन्दर रहना और खुद के लिए व अपनों के लिए कुछ नया करना। शूटर मनु भाकर का यह विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Related News

static