(VIDEO) हंसते हुए मां के हाथों से जहर पी गए भाई -बहन, मां ने खुद बनाया मासूमों को मारने का वीडियो... हरियाणा की इस मां ने उठाया खौफनाक कदम
punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2026 - 08:05 PM (IST)
फतेहाबाद( रमेश कुमार): मेहुवाला गांव में आंगनबाड़ी वर्कर सुदेश और उसके दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। तीनों के शव घर में बने पानी के टैंक से बरामद हुए। मृतका के भाई प्रवीण ने उसके पति पर नशे की आदत और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति संदीप माचरा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मां के द्वार बनाई गई वीडियो भी सामने आई है , जिसमें वह अपने बच्चों को अपने हाथ से जहर पिला रही है। इसके बाद उसने दोनों बच्चों को घर के बने कुंड में फैका। इस सबके बाद उसने खुद भी जहर पीकर उसी कुंड मे अपनी जान दे दै।

परिजनों के अनुसार, सुदेश ने वर्ष 2014 में मेहुवाला निवासी संदीप उर्फ काला से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो बच्चे थे। आरोप है कि सुदेश अपने पति की नशे की आदत और कथित प्रताड़ना से परेशान थी। घटना से पहले उसने सोशल मीडिया पर एक रील और वीडियो भी पोस्ट किया था। परिजनों का दावा है कि वीडियो में उसने पति से परेशान होने की बात कही थी।

मृतका के भाई प्रवीण ने बताया कि 6 अगस्त को संदीप ने उसे फोन कर सुदेश और दोनों बच्चों के घर से लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद तीनों के पानी के टैंक में मृत पाए जाने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, घटना के समय संदीप घर पर मौजूद नहीं था।
वह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने गया हुआ था, जबकि उसकी मां दवाई लेने सिरसा गई थी। घर लौटने के बाद सुदेश और बच्चों की तलाश की गई, जिसके बाद तीनों के शव पानी के टैंक से बरामद किए गए।

भट्टू थाना में तैनात सब इंस्पैक्टर विजेंदर पिलानिया ने बताया कि मृतक महिला ने लव मैरिज की थी और अपने पति से परेशान थी क्यों कि महिला का पति नशा करता था, महिला ने अपने दोनों बच्चों की पानी में जहर मिला कर पिला दिया ओर उस के बाद घर में बने पानी के कुंड में उन को डूबा कर मार दिया ।
उस के बाद खुद जहर पी कर पानी के कुंड में कूद गई, महिला ने मरने से पहले इस पूरे घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल में बनाया है, फिलहाल मृतका के भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।