करनाल में ‘शादी के नाम पर ठगी’ गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाएं गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी सामान बरामद
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 01:53 PM (IST)
करनाल : करनाल में फर्जी पहचान व दोबारा विवाह कर ठगी करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले में 3 महिलाओं को किया गिरफ्तार किया है जो शादी कर 2 से 3 दिनों के बाद पैसे और जेवरात लेकर फरार हो जाती थीं। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेशकर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के थाना सदर के एरिया में आने वाली पुलिस चौकी जुण्डला को बीते दिनों गुप्ता सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं फर्जी पहचान व दोबारा विवाह कर ठगी करती है। मामले में टीम को गठित कर पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान शहजादी उर्फ कोमल, सीमा तथा रेखा देवी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की तो शहजादी उर्फ कोमल के कब्जे से 60 हजार नकद व फर्जी आधार कार्ड की फोटोकॉपी, सीमा से 13 हजार व एक मोबाइल फोन तथा रेखा देवी से 5 हजार रुपये बरामद किए गए। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जिला जेल करनाल भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपी महिलाएं शादी करने के लिए लेती थीं मोटी रकम
पुलिस सब इंस्पेक्टर अमरजीत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ी गई महिलाएं शादी करने के लिए मोटी रकम लेती थी। शादी के 2-3 दिन के बाद जो पैसे और जेवरात मिलते उसे लेकर फरार हो जाती थीं। फिलहाल मामले की जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)