करनाल धान घोटाले में सबसे बड़ी कार्रवाई, अनाज मंडी की सचिव आशा रानी गिरफ्तार, जांच जारी

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 08:54 PM (IST)

करनाल : करनाल में चर्चित धान घोटाले में जांच एजेंसियों ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए करनाल अनाज मंडी की सचिव आशा रानी को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद मंडी और खाद्य आपूर्ति विभाग से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, धान खरीद और भंडारण प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर चल रही जांच के दौरान आशा रानी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रारंभिक जांच में रिकॉर्ड में गड़बड़ी, भुगतान प्रक्रिया में कथित हेरफेर और स्टॉक मिलान में विसंगतियां सामने आई थीं। इन्हीं आधारों पर पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।

इससे पहले असंध मंडी के सचिव कृष्ण, जुंडला मंडी के सचिव दीपक और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (DFSC) अनिल कुमार को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों को खंगाल रही हैं।

जांच अधिकारियों का कहना है कि मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव हैं। संबंधित दस्तावेजों, भुगतान रिकॉर्ड और गोदामों की जांच जारी है। घोटाले की राशि और इसमें शामिल अन्य अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी गहन पड़ताल की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static