रक्षाबंधन से पहले धर्म भाई के साथ फरार हो गई विवाहिता, तीन साल के बेटे को भी ले गई साथ

punjabkesari.in Saturday, Aug 14, 2021 - 03:16 PM (IST)

करनाल: हरियाणा के करनाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता जिस युवक को धर्म भाई बताती थी, उसी संग अब तीन साल के बेटे को लेकर फरार हो गई। इसकी शिकायत विवाहिता की सास ने पानीपत के थाना शहर में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवाहिता का तलाश शुरु कर दी है। 

पुलिस को दी शिकायत में घरौंडा के अलीपुरा गांव की रानी देवी ने बताया कि उसके बेटे राहुल की शादी 8 दिसंबर 2015 को करनाल के एक गांव की लड़की प्रियंका के साथ हुई थी। इनका तीन साल का एक बेटा भी है। सास ने बताया कि प्रियंका के पास अंकित नाम का एक लड़का आता था, जिसे प्रियंका अपना धर्म भाई बताती थी। 

आरोप है कि विवाहिता अपने पति को कई बार नींद की गोलियां दे देती थी और उसके बाद रात को अंकित के साथ बात करती थी। जिसमें उसकी बहन भी साथ देती थी। इस पर रानी देवी ने प्रियंका को कई बार समझाया कि अंकित से बात न किया कर लेकिन वह नहीं मानी। 

इस बीच सात अगस्त को वह राहुल और पोते को लेकर शहर में चली गई। कहने लगी प्रकाश नगर में किराए पर रहेंगे और वहीं पर नौकरी करेंगे। लेकिन कहानी कुछ और ही थी। इसका पता तब चला जब राहुल ने अलीपुरा आकर बताया कि उसकी पत्नी लापता है और बेटे को लेकर चली गई है। इस पर जब वह अंकित के गांव कुराना पहुंचे, लेकिन वह यहां नहीं मिला। रानी ने आरोप लगाया कि बहू को भगाने में सोनिया का भी हाथ है। इस पर पुलिस ने अंकित व उसकी बहन पर केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static