खाना लेने घर से निकला युवक हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार, फरीदाबाद के बाटा फ्लाईओवर पर यूं खींच ले गई मौत... सदमे में परिवार

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 03:16 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के बाटा फ्लाईओवर पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खाना लेने के लिए घर से निकले 22 वर्षीय साहिल की पिकअप वाहन की जोरदार टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, साहिल घर का सबसे छोटा बेटा था और खाना लेने के लिए बाहर निकला था। इसी दौरान बाटा पुल पर पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर के सबसे छोटे चिराग की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। IO पवन कुमार मामले की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। पुलिस हादसे के कारणों और पिकअप चालक की भूमिका की जांच कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static