Attack On Married Woman: एक साल पहले हुई थी विवाहिता की शादी, अब ससुराल पक्ष ने...

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2024 - 08:39 AM (IST)

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : चरखी दादरी जिले के गांव हड़ौदा कलां में एक विवाहिता के साथ उसके पति सहित सुसराल पक्ष के लोगों द्वारा हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। उसने पुलिस को शिकायत देकर ससुराल पक्ष के लोगों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बाढ़ड़ा थाना पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाहिता की 2023 में हुई थी शादी 

पीड़िता विवाहिता सोनिया ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जून 2023 में हड़ौदा कलां निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। बीते कुछ समय से पति व ससुराल पक्ष के लोगों के साथ उसकी अनबन चल रही थी और वह अपने मायके चली गई थी। शनिवार शाम को वह अपनी बहन प्रियंका के साथ अपने मायके गांव तालू से हड़ोदा कलां आई थी, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दरवाजा नहीं खोला। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर दी। उसी दौरान उसने भी डायल 112 पर कॉल की, जिसके बाद ईआरवी टीम मौके पर पहुंची। उसके कुछ देर बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को पुलिस थाने बुलाया गया। जहां दोनों पक्षों को शांति से रहने की बात कही गई। बाद में देर शाम जब वह घर पहुंची और घर के अंदर जाने का प्रयास किया तो उसके पति, देवर, जेठ, सास,ससुर आदि ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। इस दौरान उसने डायल 112 पर कॉल की लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। 

जांच में जुटी पुलिस 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बाद में वह हड़ौदी के सरकारी अस्पताल पहुंची तो वहां पर उसे एडमिट नहीं किया गया और ना ही भिवानी या दादरी जाने के लिए एंबुलेंस सुविधा मुहैया करवाई गई। बाद में वह चरखी दादरी के सिविल अस्पताल पहुंची और पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए हैं और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static