ब्याह में मिठाई के डिब्बे व शगुन बंद! शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए भिवानी में बड़ी पहल
punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 09:25 AM (IST)
भिवानी : हरियाणा के भिवानी में अग्रवाल समाज ने शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची और दिखावे को रोकने के लिए एक अहम पहल की है। अग्रसेन मैरिज सेल की देखरेख में कमला भवन धर्मशाला में हुई एक बैठक में, समाज के प्रमुख सदस्यों ने सर्वसम्मति से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए।
बैठक में यह तय किया गया कि बेटी की शादी में मिठाई के डिब्बे देने या लेने पर पूरी तरह रोक रहेगी। लड़के की शादी में शगुन देने और लेने की परंपरा को भी खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा, मिलनी की अधिकतम राशि 100 रुपये तय की गई, और तिलक, पुरोजन व शादी की अन्य रस्मों पर होने वाले खर्च को भी सीमित किया गया।