तेल छिड़कर कर विवाहिता ने खुद को लगाई आग, पति भी झुलसा

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 03:45 PM (IST)

हांसी(संदीप सैनी) : हांसी के घिराये गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थियों में तेल छिड़कर स्वयं को आग लगा ली। आग में झुलसी अपनी पति को बचाने के लिए गया पति भी बुरी तरह से आग में झुलस गया है। दोनों को परिजन उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए। जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।

मुलापुर निवासी बबीता का विवाह घिराये निवासी संदीप से करीब चार वर्ष पूर्व हुआ था। इनके दो बच्चे हैं। प्राप्त जानकारी के 25 वर्षीय बबीता अपने कमरे में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही थी। इसके बाद महिला ने संदिग्ध परिस्थियों में स्वयं को तेल छिड़ककर आग लगा ली। पत्नी की चीखने की आवाज सुनकर पति बचाने के लिए दौड़ पड़ा।

पत्नी को बचाने के दौरान पति संदीप भी गंभीर रूप से आग में झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में परिजन सिविल अस्पताल में लेकर आए। जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर किया गया है। महिला का सौ फीसदी शरीर आग लगने से झुलसा हुआ था। संदीप गांव में ही राज मिस्त्री का काम करता है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static