Treatment के बिनl सीवर में छोड़ रहे थे गंदा पानी, MCG ने दो फैक्ट्रियों के अवैध कनेक्शन काटे

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 06:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने पर्यावरण संरक्षण एवं सीवर व्यवस्था को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अवैध सीवर कनेक्शनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए वार्ड 17 के दरबारीपुर गांव स्थित दो फैक्ट्रियों के अवैध सीवर कनेक्शन ब्लॉक एवं डिस्कनेक्ट कर दिए। यह कार्रवाई कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार के निर्देशों पर की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संबंधित फैक्ट्रियां बिना उपचारित औद्योगिक अपशिष्ट जल सीधे मुख्य सीवर मैनहोल में छोड़ रही थीं, जिससे सीवर नेटवर्क, पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

निर्देश मिलते ही एमसीजी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों फैक्ट्रियों के अवैध सीवर कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया। कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि भविष्य में बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन करते हुए किसी भी प्रकार का औद्योगिक अपशिष्ट सीवर नेटवर्क में न छोड़ा जाए। इस अभियान के दौरान कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, एसडीओ वसीम अकरम तथा कनिष्ठ अभियंता सचिन कुमार सहित नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रही और पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

 

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम पर्यावरण संरक्षण और सीवर नेटवर्क की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी औद्योगिक इकाई द्वारा बिना उपचारित अपशिष्ट जल को अवैध रूप से सीवर नेटवर्क में छोड़ना नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। हम सभी औद्योगिक इकाइयों से अपील करते हैं कि वे निर्धारित पर्यावरणीय मानकों और नगर निगम के नियमों का पूर्ण पालन करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static