MCG के Xen ने तोड़ दी थाना प्रभारी पत्नी की सरकारी गाड़ी, थाने में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 08:51 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो):  थाना सेक्टर-40 परिसर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब थाने के अंदर ही एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। थाना सेक्टर-40 की महिला प्रबंधक के पति और नगर निगम में तैनात कार्यकारी अभियंता अचानक थाने पहुंचे। थाने में महिला प्रभारी के कार्यालय के भीतर दोनों के बीच किसी पारिवारिक या व्यक्तिगत विषय को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपना आपा खो दिया। उन्होंने परिसर में खड़ी सेक्टर-40 थाने की सरकारी गाड़ी को निशाना बनाया और उसमें तोड़फोड़ कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया। थाने के भीतर हुए इस अप्रत्याशित घटनाक्रम से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव कर स्थिति पर काबू पाया। उसके बाद आरोपी पति मौके से चला गया। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।

 

हंगामे के बाद महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 121(1) (सरकारी सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने हेतु हमला/बल प्रयोग), 125 (दूसरों के जीवन या सुरक्षा को खतरे में डालना), 132, 221 (लोक सेवक के सार्वजनिक कार्यों में बाधा डालना), 281 और 304 (लापरवाही व क्षति पहुंचाना) के तहत सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज किया गया।  इस मामले में थाना प्रभारी और कार्यकारी अभियंता से मामले में जानकारी के लिए संपर्क किया गया,लेकिन किसी पक्ष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static