40 लाख का टैक्स बकाया, MCG  ने कर दी करोड़ों की संपत्ति सील

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 08:07 PM (IST)

ड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम क्षेत्र में बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम के जोन 4 टैक्स शाखा की टीम ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-45 स्थित एक डिफॉल्टर संपत्ति को सील कर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

टैक्स ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-45 में स्थित 13 ई प्रॉपर्टी पर लंबे समय से 40,46,712 रुपए का टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस और भुगतान के अवसर देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करवाई गई, जिसके बाद निगम ने सीलिंग की कार्रवाई की।

 

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने स्पष्ट किया है कि टैक्स डिफॉल्टरों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन संपत्ति मालिकों ने अभी तक अपना बकाया जमा नहीं किया है, उन्हें अंतिम चेतावनी दी जा रही है कि वे शीघ्र भुगतान करें, अन्यथा उनकी संपत्तियों को भी सील किया जा सकता है।

 

उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स से मिलने वाला राजस्व शहर में सफाई, सड़कों के रखरखाव, स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर खर्च किया जाता है। समय पर टैक्स भुगतान से ही शहर का संतुलित विकास संभव है। सभी संपत्ति मालिक अपने बकाया करों का भुगतान जल्द से जल्द करें, ताकि दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static