"15 अगस्त को सोनीपत में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च..." किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

punjabkesari.in Friday, Aug 09, 2024 - 07:30 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत स्थित छोटू राम धर्मशाला में शुक्रवार को जिले के किसान एकत्रित हुए और किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि 15 अगस्त को सोनीपत में किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे, जो शहर से होते हुए गुजरेगा। सभी किसान अपने हाथों में तिरंगा लेकर यह ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसी के साथ आने वाले 15 सितंबर को जींद में एक बड़ी रैली का आयोजन किसानों द्वारा किया जाने वाला है, जिसमें देश और प्रदेश के हजारों किसान भाग लेंगे।

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि आज एक बैठक का आयोजन किया गया था, जिसमें सोनीपत जिले के लगभग सभी किसानों ने भाग लिया था। बैठक में दो-तीन अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है। इसमें यह फैसला लिया गया है कि 15 अगस्त को सोनीपत में जिले के सभी किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसके बाद किसानों की मांगों को पूरा करवाने के लिए जींद में 15 सितंबर को एक बड़ी रैली रखी गई है, जिसमें देश और प्रदेश के सभी किसान भाग लेंगे। विनेश फोगाट पर बोलते हुए किसान नेता ने कहा कि वह देश की बेटी है और प्रदेश का मान-सम्मान है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विनेश ने हमारा सम्मान बढ़ाया है। जो भी उसके साथ हुआ, वह गलत है। उसके साथ साजिश हुई है या फिर उसकी खराब किस्मत के कारण ऐसा हुआ है, यह जांच का विषय है। अगर विनेश फोगाट का परिवार हमें अनुमति देगा तो हम विनेश फोगाट के सम्मान में एक बड़े समारोह का आयोजन करेंगे, जिसमें देश और प्रदेश के सभी किसान भाग लेंगे और यह सम्मान समारोह देखने लायक होगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static