किसान घाट प्रदर्शन के बाद सोनीपत में हाई अलर्ट, हल्दाना से कुंडली बॉर्डर तक बैरिकेडिंग और सघन चेकिंग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 11:42 AM (IST)

सोनीपत (कपिल शर्मा) : किसान घाट प्रदर्शन के बाद दिल्ली बॉर्डर और नेशनल हाइवे 44 पर सुरक्षा बढ़ाई गई। सोनीपत से दिल्ली जाने वाले हाइवे पर पुलिस का सख्त पहरा है।

मुरथल टोल, कुंडली बॉर्डर और हाल्दाना बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई। भिगान टोल प्लाजा पर थ्री-लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई है। दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर है। भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस कमिश्नर ममता सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लिया। हाईवे पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंट्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने  के निर्देश दिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static