बड़ी खबर: कालका से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता बहाल

punjabkesari.in Thursday, May 20, 2021 - 03:57 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के कालका से कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी की विधानसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। इसकी जानकारी हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। प्रदीप चौधरी की सदस्यता 19 अप्रैल 2021 से बहाल की गई है। इसको लेकर विधानसभा ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

PunjabKesari, haryana

बता दें कि प्रदीप चौधरी को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ की जिला कोर्ट ने एक केस में दोषी मानते हुए तीन साल की सजा दी थी। इस फैसले के आधार पर विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने प्रदीप की विधानसभा से सदस्यता रद्द कर दी थी। हरियाणा विधानसभा द्वारा 14 जनवरी से कालका सीट को रिक्त घोषित करने के लिए 30 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। 

PunjabKesari, haryana

इसके बाद प्रदीप चौधरी हिमाचल हाईकोर्ट गए, जहां नालागढ़ जिला कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी गई। कोर्ट के फैसले पर रोक लगने के बाद प्रदीप चौधरी हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने स्टे ऑर्डर की कॉपी सौंपने के साथ सदस्यता बहाली की मांग उठाई थी। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Related News

static