हरियाणा में मौसम विभाग ने 2 दिन का येलो अलर्ट किया जारी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 05:27 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में मौसम विभाग की तरफ से दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बता दें कि हरियाणा में बाढ़ वाले जिलों में बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है। आईएमडी ने अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर सहित प्रदेश के 18 जिलों में बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश मूसलाधार नहीं रहने वाली है, यह अलग अलग खंडों में कुछ देर के लिए अलग अलग स्थानों पर देखने को मिलेगी।

रात का तापमान सामान्य
हरियाणा में रात के तापमान में 24 घंटे में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। रात को अंबाला AWS में सबसे कम तापमान 22.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सिरसा में यह सबसे ज्यादा 28.6 डिग्री रहा। वहां की रात उमस भरी रही। प्रदेश के 17 सेंटरों पर तापमान 26 डिग्री से 28.6 डिग्री के बीच रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)