हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत हुई खराब, ऑक्सीजन लेवल हुआ कम

8/20/2021 9:14:11 AM

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के गृह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तबीयत खराब हो गई है। इस दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल कम हो गया है। आज विधानसभा की कार्यवाही में अनिल विज हिस्सा नहीं लेंगे। छठी बार विधायक बने विज ने पहली बार विधानसभा सत्र में आज का अवकाश लिया है। कल भी उन्होंने ऑक्सीजन लगाकर दफ्तर में काम किया था। अगर तबीयत में सुधार हुआ, तभी विधानसभा पहुंचेंगे। 

बताया जा रहा है कि माननीय गृहमंत्री अनिल विज जी के अस्वस्थ होने के कारण अंबाला छावनी रेस्ट हाउस में हर सप्ताह शनिवार को लगने वाला जनता दरबार इस शनिवार( 21 अगस्त 2021) को  स्थगित कर दिया गया है

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

Manisha rana