मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, मोहनलाल बडोली हाल जानने पहुंचे अस्पताल; बोले- सुरक्षित हैं, आई हैं गुम चोटें
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 05:56 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा काफिले की गाड़ियों के टकराने से हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली भी मंत्री कृष्ण लाल पवार का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। वहीं उनका हाल पूछने के बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फिलहाल मंत्री पवार सुरक्षित है। उन्हें गुम चोटें आई हैं। एक्सीडेंट का नाम ही बड़ा होता है।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मंत्री पवार अभी डॉक्टर के ऑब्जर्वेशन में रहेंगे। सीटी स्कैन एक्स-रे की रिपोर्ट आई है। घुटनों पर खरोंच है। हाल ही में घुटनों का ऑपरेशन हुआ था। परमपिता परमात्मा की असीम कृपा से मंत्री कृष्ण लाल पवार सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर शहरी विधायक समेत पानीपत एसपी पहुंचे हैं।
CM नायब सैनी और मनोहर लाल ने भी फोन पर जाना हाल
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार के बेटे अनिल पंवार सिविल अस्पताल पहुंचे। पिता का हाल जाना। अनिल पवार ने बताया CM नायब सैनी और मनोहर लाल ने भी फोन पर जाना हाल 1 से 2 घंटे में डिस्चार्ज हो सकते हैं।बोले जिस घुटने को बदलवाया था उस पर भी आई है चोट। एक्स रे -सिटी स्कैन दोबारा किया जाएगा। अनिल पवार ने बताया फिलहाल स्थिति सामान्य है।
