इंस्टाग्राम पर ''Hello'' लिखने की मिली सजा, फरीदाबाद में नाबालिग युवक को लड़कों ने बेरहमी से पीटा

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 01:03 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद शहर के एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 48 के पी-ब्लॉक में एक नाबालिग युवक के साथ 7 से 8 लड़कों द्वारा बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक मिलकर एक लड़के को लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-48 पी-ब्लॉक निवासी 17 वर्षीय रणवीर ने इंस्टाग्राम पर किसी को “हाय” लिख दिया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इलाके के ही एक युवक ने इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान रणवीर को मिलने के बहाने गली में बुलाया। जब रणवीर वहां पहुंचा तो पहले से ही 7 से 8 युवक वहां मौजूद थे। जैसे ही वह वहां पहुंचा, युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मारपीट की वजह इंस्टाग्राम पर किसी लड़की से बातचीत को लेकर विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि जिन युवकों ने रणवीर के साथ मारपीट की, उनमें से एक युवक उस लड़की का परिचित है। इसी बात को लेकर रणवीर को बहाने से बुलाया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)        

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static