झुग्गी के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को सांप ने काटा, मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 08:11 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो):  कांकरौला गांव में रविवार शाम झुग्गी के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान करिश्मा कुमारी के रूप में की गई। इसके पिता कुंदन कुमार मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के देहरिया गांव के रहने वाले हैं। कुंदन परिवार समेत कई सालों से कांकरौला में झुग्गी में रह रहे हैं और कबाड़ का काम करते हैं। कुंदन ने बताया कि करिश्मा तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। रविवार शाम करीब छह बजे वह काम पर गए हुए थे और बच्चे बाहर खेल रहे थे। पत्नी घर के काम में व्यस्त थी। इसी दौरान किसी सांप ने बच्ची के बाएं पैर में काट लिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर मां दौड़ी तो सांप को भागते देखा। घटना के बाद परिवार के लोग बच्ची को निजी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static