बीच सड़क पर 13 साल की मासूम से छेड़छाड़, केस दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2026 - 11:07 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना क्षेत्र में 13 साल की मासूम से बीच सड़क पर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत साेहना शहर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अरोपी को नामजद करते हुए पोस्को की धारा 10, 12 सहित भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2), 75(2) के तहत केस दर्ज कर लिया।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से पलवल की रहने वाली महिला ने बताया कि वह 25 सितंबर को अपनी 13 साल की बेटी के साथ सोहना गई हुई थी। जब वह इंद्री मोड़ पर अपनी बेटी के साथ खड़ी थी तो मनुज नामक व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि अपशब्द भी कहे। इसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकी देते हुए उनकी लज्जा भंग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।