अरबी भाषा सिखाने के नाम पर पांच साल की मासूम से रेप, आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 08:43 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): चक्करपुर गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अरबी भाषा सीखने गई पांच साल की एक मासूम बच्ची के साथ वहीं के एक व्यक्ति ने गलत काम (दुष्कर्म) को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ सेक्टर-29 थाना इलाके में परिवार के साथ रहते है। उनकी पांच वर्षीय बेटी पड़ोस में ही पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक युवक के पास अरबी सीखने के लिए गई थी। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान ही आरोपी रसीद ने मासूम बच्ची के साथ गलत काम किया।
बेटी के द्वारा गलत हरकत के बारे में जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनो की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर, मासूम बच्ची को तुरंत डॉक्टरी जांच के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गई। अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच और शुरुआती साक्ष्यों के आधार पर थाना सेक्टर-29 गुरुग्राम में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और मामले की गहनता से जांच कर पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाएगा।