हरियाणवी स्टेज डांसर के साथ दरिंदगी...शादी का झांसा देकर होमगार्ड SI कई माह करता रहा दुष्कर्म, हैवानियत की दास्तां कांप उठेगी रुह
punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2026 - 03:23 PM (IST)
पलवल (दिनेश कुमार) : हरियाणवी स्टेज डांसर ने पलवल के एक होमगार्ड SI पर रेप का आरोप लगाया है। स्टेज डांसर का कहना है कि एसआई ने शादी का झांसा देकर कई महीने तक फिजिकल रिलेशन बनाए। जब शादी करने की बात कही तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा।
महिला का आरोप है कि एक केस के सिलसिले में थाने गई थी। वहां एक पुलिसकर्मी ने उसे SI से मिलवाया। SI ने मदद करने के लिए एक होटल में बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया गया। इसके बाद कई माह तक उसका शोषण करता रहा।
आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। वहीं मामले में होमगार्ड एसआई ने आरोपों को झूठा बताया है। महिला की शिकायत पर पलवल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। DSP मनोज वर्मा का कहना है कि नोटिस भेजकर सभी पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बयान दर्ज कर मामले की कार्रवाई की जाएगी।