‘दुकान खाली करो वरना...बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलर्स को दी धमकी, वारदात सीसीटीवी में कैद

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 04:42 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े गोहाना क़ी गणेश मार्केट स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे दो युवकों ने वहां मौजूद कारीगरों को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए दुकान मे न बैठे और तेल डालकर आग लगाने क़ी धमकी देकर मोके से फरार हो गए। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दुकान मालिक मौके पर मौजूद नहीं था, लेकिन दुकान में काम कर रहे कारीगर डर और दहशत में आ गए। पूरी वारदात दुकान के बाहर साथ वाली दुकान मे लगे कैमरों में कैद हो गई, जिसकी वीडियो और फोटो अब पुलिस को सौंप दी गई हैं। पीड़ित दुकानदार ने अपनी जान-माल को खतरा बताते हुए गोहाना सिटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपित युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

PunjabKesari

 गोहाना की कृष्णा कॉलोनी निवासी साहिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कई वर्षों से सुनार का काम करते आ रहे है। उसने गणेश मार्केट में “यूवी ज्वेलर्स” के नाम से उसकी दुकान है। दुकान पर दो कारीगर काम कर रहे थे। साहिल के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजकर 53 मिनट पर दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर पहुंचे। एक युवक बाइक पर ही बैठा रहा जबकि दूसरा युवक दुकान के अंदर घुस गया। उसके हाथ में एक कैन भी दिखाई दे रही थी, जिसमें किसी ज्वलनशील पदार्थ होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के समय दुकान मालिक साहिल वहां मौजूद नहीं था। दुकान पर काम कर रहे कारीगरों से युवक ने पूछा कि यहां क्या कर रहे हो और मालिक कहां गया है। अचानक हुई इस घटना से कारीगर घबरा गए। आरोप है कि युवक ने कारीगरों से कहा कि यहां से भाग जाओ, आरोपित युवक ने बेहद अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। उसने कहा कि अगर तुम्हारे मालिक को पैसों की ज्यादा भूख है तो अपने घर की औरतों को बैठा दो। 

युवक की धमकियों से दुकान में कारीगरों में से एक ने हिम्मत दिखाते हुए जब युवक से पूछा कि वह कौन है, तो उसने हाथ में पकड़ी कैन दिखाते हुए कहा कि इसमें तेल है, ज्यादा सवाल पूछे तो जला देंगे। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।घटना के बाद दुकानदार ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आरोपितों की तस्वीरें पुलिस को सौंप दी हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे और उसके कर्मचारियों को जान-माल का खतरा है। गोहाना सिटी थाना पुलिस sho देवेंद्र ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपित युवकों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static