हुड्डा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर विधायक बतरा ने दिया बड़ा बयान

punjabkesari.in Saturday, Sep 24, 2022 - 06:07 PM (IST)

रोहतक(दीपक): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच कांग्रेस विधायक भारत भूषण ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हुड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार हैं। बतरा ने साफ कर दिया कि नेता प्रतिपक्ष इस चुनाव के लिए नामांकन नहीं करेंगे।

 

दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करने पहुंचे थे नेता प्रतिपक्ष

 

बीते दिन ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मीडियाकर्मियों के सवाल पर हुड्डा ने भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद में दिलचस्पी दिखाई थी। उन्होंने कहा था कि नामांकन 24 सितंबर से शुरू होने हैं। हुड्‌डा ने बताया था कि मुलाकात के दौरान प्रधान पद को लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि वह न्यूट्रल हैं, कोई भी चुनाव लड़ सकता है। उन्होंने कहा था कि अभी देखेंगे कि कौन-कौन नामांकन भरता है। खास बात यह रही उन्होंने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से सीधे तौर पर इनकार नहीं किया था। उनके इस बयान के बाद ही राजनीति में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। कयास लगाए जा रहे थे कि शशि थरूर और अशोक गहलोत के बाद भूपेंद्र हुड्डा भी चुनाव लड़ सकते हैं।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static