पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2020 - 02:51 PM (IST)

पंचकूला (उमंग): हरियाणा में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पूंडरी विधानसभा से विधायक रणधीर सिंह गोलन भी इसकी चपेट में आ गए। विधायक को पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करवा गया। उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट पुंडरी में करवाया था. जिसकी रिपोर्ट आज उन्हें उनके पंचकूला के सेक्टर 12ए स्थित आवास पर मिली। 

जिसके तुरंत बाद वह पंचकूला के सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में भर्ती हुए, जहां डॉक्टरों द्वारा उनके अन्य टेस्ट किए जा रहे हैं। वहीं इसके साथ ही पंचकूला में 84 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जबकि 4 मरीजों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि पंचकूला सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने की।

उन्होंने बताया कि पंचकूला में आज सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल में 3 मरीजों व सेक्टर 21 के अलकेमिस्ट अस्पताल में 1 मरीद की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। डॉ जसजीत कौर ने कहा कि 84 कोरोना संक्रमित मरीज पंचकूला के विभिन्न क्षेत्रों व सेक्टरों में सामने आए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Related News

static