विधायक उमेश अग्रवाल के पिता का देहांत

punjabkesari.in Saturday, Apr 22, 2017 - 10:39 AM (IST)

गुड़गांव (गौरव):विधायक उमेश अग्रवाल के पिता मोतीराम अग्रवाल का शुक्रवार की सुबह देहांत हो गया। वे 84 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार गत सायं 5 बजे गुुड़गांव गांव के छोटी माता मंदिर के निकट के श्मशान में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह, आरएसएस के प्रदेश सह-कार्यवाहक पवन जिंदल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, हरियाणा के मंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, विधायक विक्रम ठेकेदार, विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, विधायक तेजपाल तंवर, विधायक विमला चौधरी, विधायक एवं पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ, विधायक नरेश कौशिक, हरियाणा डेयरी विकास प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, गौवंश आयोग के चेयरमैन भानीराम मंगला, दिवांग आयोग के कमिश्नर राज निर्भिक समेत हरियाणा के सभी बड़े राजेनाता व केंद्र के कई बड़े राजनेता शामिल हुए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static