एक तरफ शादी, दूसरी तरफ FIR: भिवानी के इंस्पेक्टर के खिलाफ मोहाली की युवती ने खोला मोर्चा

punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 03:29 PM (IST)

भिवानी: जिले के गांव खरकड़ी माखवान निवासी सी.आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर के खिलाफ तोशाम थाने में जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर उसे हिसार शहर थाने भेजा गया है। इस बारे में मोहाली निवासी युवती ने बुधवार रात तोशाम थाने में शिकायत दी। इस पर एस. पी. सुमित कुमार के आदेश पर तोशाम थाने में जीरो एफ. आई. आर. दर्ज की गई है। वहीं आरोपी युवक की बुधवार रात ही दूसरी जगह शादी भी हो गई।

यहां बता दें कि पंजाब के मोहाली की युवती ने भिवानी निवासी सी.आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर विवेक पंघाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह इंस्पैक्टर की शादी रुकवाने के लिए मंगलवार को तोशाम थाने पहुंची थी। मगर उस दिन तोशाम के थाना प्रभारी ने कहा था कि यह मामला उनके एरिया का नहीं बनता, इसलिए वह अपनी शिकायत हिसार थाने में दे। उसी मामले में बुधवार को एस.पी. सुमित कुमार के आदेश पर तोशाम पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. काटकर उसे हिसार शहर थाने में भेजा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static