मोहनलाल बड़ौली बने नए प्रदेशाध्यक्ष, सीएम सैनी ने लड्डू खिलाकर मुंह करवाया मीठा

punjabkesari.in Tuesday, Jul 09, 2024 - 06:51 PM (IST)

दिल्ली (कमल कंसल): हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि सोनीपत से विधायक मोहनलाल बड़ौली को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। 

PunjabKesari

मोहनलाल बड़ौली केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबी हैं। उन्होंने 2024 में सोनीपत सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। कांटे की टक्कर में कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी से मामूली अंतर से हार गए थे। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने हरियाणा में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है। बड़ौली को अध्यक्ष बनाकर भाजपा ब्राह्मण वोट बैंक को अपने खेमे में करना चाहती है। 

PunjabKesari

सीएम सैनी ने भी दी बधाई

मोहनलाल बड़ौली के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई दी। साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राई विधायक मोहनलाल बड़ौली को मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पहुंचने पर शुभकामनाएं एवं सफल कार्यकाल के लिए अग्रिम बधाई दी।

 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static