(VIDEO) यमुनानगर में दहेज के आरोपों पर भड़की सास, सड़क के बीच दामाद की कर दी पिटाई...मारपीट का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 01:24 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के लघु सचिवालय के सामने एक पति-पत्नी का विवाद सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सास ने अपने दामाद की सड़क के बीचों-बीच पिटाई कर दी।

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। वहीं, पति का दावा है कि उसकी पत्नी करीब छह महीने की गर्भवती है और उसकी सास उसे जानबूझकर घर नहीं भेजना चाहती। विवाद के दौरान दामाद के बेसुध होकर सड़क पर गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

<

>यमुनानगर के लघु सचिवालय के बाहर पति-पत्नी के विवाद ने उस वक्त तूल पकड़ लिया, जब दोनों पक्ष सड़क पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया और महिला ने अपने दामाद की सड़क के बीचों-बीच पिटाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोग इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे को देखते रहे। 

 

इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। महिला ने कहा कि उसने अपनी बेटियों की परवरिश कर उनकी शादी कर घर बसाया है, लेकिन अब उसकी बेटी को परेशान किया जा रहा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उसके दामाद ने उसकी मां और बहन को गालियां दीं, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर दामाद की पिटाई की।

विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि दामाद सड़क पर ही बेसुध होकर गिर गया। आरोप है कि इसके बाद भी दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक कहासुनी और हाथापाई होती रही। महिला के आरोपों के जवाब में पति ने भी अपना पक्ष रखा। 

पति का कहना है कि उसकी पत्नी करीब छह महीने की गर्भवती है और इसके बावजूद उसकी सास उसे जानबूझकर घर वापस नहीं भेजना चाहती। पति ने दहेज के आरोपों को भी गलत बताया और कहा कि उसके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

फिलहाल, सड़क पर हुए इस हाईवोल्टेज विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static