हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री की माता का निधन, अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से हुई मृत्यु

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 11:30 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री एवं पिहोवा के विधायक संदीप सिंह की माता का निधन हो गया है। पूर्व मंत्री की माता दलजीत कौर का बुधवारसुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ा था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने तक उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के मुताबिक दलजीत कौर 62 वर्ष की थीं। वे दिल्ली स्थित आवास पर थीं। सुबह करीब 8:30 बजे उनकी तबीयत अचानक ही खराब हो गई। जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि उनका दाह संस्कार शाम 5 बजे शाहाबाद मारकंडा में बराड़ा रोड पर गुरुद्वारा मंजी साहिब के निकट स्थित स्वर्ग धाम में होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static