नीलगाय आगे आने से मोटरसाइकिल का बिगड़ा संतुलन, हादसे में बच्चे की हुई मौत
punjabkesari.in Saturday, Jan 29, 2022 - 09:01 AM (IST)

पंचकूला (उमंग) : पंचकूला में आगे नीलगाय आने की वजह से मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। जिससे 16 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे का नाम अमन है। जोकि पंचकूला के बरवाला के सुखदर्शनपुर पंचकूला में रहता था।
जानकारी के अनुसार अमन मोटरसाईकल से बरवाला स्थित मटावाला से सुखदर्शनपुर अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में एक नीलगाय आने से उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। घायल अवस्था में बच्चे को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि अमन अपनी चचेरी बहन के साथ बाइक से मटावाला से सुदर्शनपुर जा रहा था तभी ये हादसा हुआ। वहीं मौके पर पहुंचे मृतक अमन के माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा