सोनीपत में चलती गाड़ी बनी आग का गोला, चालक ने सूझ-बूझ से बचाई जान

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 05:11 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के सारंग रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती इको गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी। आग लगते ही चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आस-पास के लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। 

PunjabKesari

वहीं राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल गाड़ी में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static