मुलायम यादव का रेवाड़ी से भी रहा है गहरा नाता, अनेक बार पहुंचे थे चचेरी बहन से मिलने के लिए

punjabkesari.in Tuesday, Oct 11, 2022 - 10:02 AM (IST)

रेवाड़ी : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यू.पी. के पूर्व सी.एम. मुलायम सिंह यादव के निधन सेरेवाड़ी  में भी शोक की लहर है। मुलायम सिंह कारेवाड़ीी से भी गहरा नाता रहा है और वे कई बार रेवाड़ी पहुंचे थे। आखिरी बार वे 2017 में रेवाड़ी आए थे। दरअसल मुलायम सिंह यादव की चचेरी बहन कुसुम लता का विवाह जिला के गांव नंदरामपुर में हुआ था। मुलायम सिंह उनसे मिलने कई बार रेवाड़ी स्थित उनके घर पर पहुंचे थे। मुलायम सिंह के नाती डा. विराट वीर ने बताया कि नेता जी जब यू.पी. के मुख्यमंत्री रहे, तब भी उनके घर आए और जब रक्षामंत्री बने तब भी घर पर आए थे। कुसुम लता से हमेशा उनका गहरा लगाव रहा है। पिछले साल मार्च 2021 में कुसुम लता का निधन हो गया था। 

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव आखिरी बार सितम्बर 2017 में रेवाड़ी आए थे। उन्होंने हमारे अस्पताल के कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के समधी कैप्टन अजय सिंह यादव के मॉडल टाऊन स्थित आवास पर काफी देर परिवार के लोगों से बात की थी।  2 दिन पहले भी कैप्टन अजय सिंह यादव मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह का हालचाल जानने भी पहुंचे थे, वहीं आई.सी.यू. में शिफ्ट होने से पहले भी वे स्वयं उनसे मिले थे। उनके निधन से क्षेत्रवासियों में गहरा दुख है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static