हरियाणा में नगर निगम और नगर पालिका के कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू

punjabkesari.in Monday, Jun 29, 2020 - 02:48 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा भर के नगर निगम व नगर पालिकाओं के हजारों कर्मचारियों ने आज से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा नगर निगम व नगर पालिकाओं के सामने सरकार विरोधी नारेबाजी की जा रही है। इस दो दिवसीय हड़ताल के बाद अगर सरकार मांगे लागू नहीं करती तो 6 जुलाई को तीन दिवसीय हड़ताल होगी और उसके बाद भी बात नहीं बनती तो इस हड़ताल को अनिश्चित काल में भी बदला जा सकता है। यह चेतावनी नगर पालिका संघ के नेताओं ने आज सरकार को दी है।

पूरे हरियाणा की तरह यमुनानगर में भी नगर पालिकाओं के कर्मचारी नगर निगम के कार्यालय के सामने सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं। सोमवार व मंगलवार को इस हड़ताल में प्रदेश के सभी नगर पालिका नगर निगम व कर्मचारी भाग ले रहे हैं। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि सरकार बार-बार कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाती है लेकिन मांगों को लागू नहीं किया जाता। सरकार की मंशा अच्छी नहीं है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस दो दिवसीय हड़ताल के बाद 6 जुलाई को फिर से 3 दिन से हड़ताल होगी जो अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकती है।

इस हड़ताल से जहां पर देश भर में सफाई व्यवस्था को लेकर किन-किन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहते और हड़ताल करना उनकी मजबूरी है क्योंकि सरकार बातचीत के माध्यम से बात कर के पीछे हट रही है हम बातचीत के माध्यम से समाधान चाहते हैं लेकिन सरकार इस विषय में गंभीर दिखाई नहीं देती।

दो दिवसीय हड़ताल से भीषण गर्मी में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश के लोगों का परेशानी बढ़ेगी क्योंकि इस दौरान सफाई कर्मचारी कूड़ा करकट नहीं उठाएंगे और शहरों में सफाई नहीं करेंगे इसीलिए सरकार को इस विषय में गंभीरता से विचार विमर्श करना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static