नीमका जेल में आतंकी अब्दुल की हत्या मामला, जेल सुपरिंटेंडेंट और डिप्टी सुपरिंटैंडैंट निलम्बित

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:35 AM (IST)

फरीदाबाद : नीमका जेल में रविवार रात आतंकी अब्दुल रहमान की हत्या के बाद जेल सुपरिटेंडेंट हरेंद्र सिंह और डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ सिक्योरिटी सचिन कौशिक को सरकार ने निलम्बित कर दिया है। इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। बुधवार को डी.जी.पी. (जेल) आलोक मित्तल ने जेल का दौरा किया और सभी पहलुओं पर जांच की। जेल स्टाफ और कैदियों से पूछताछ की। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। गुरुवार को सरकार ने दोनों को निलम्बित करने के आदेश जारी किए।

आतंकी अब्दुल रहमान अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़ा था और कुख्यात आतंकी अबू सुफियान के संपर्क में था। उसे 2 मार्च, 2025 को ए.टी.एस. गुजरात और हरियाणा एस. टी. एफ की टीम ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड और आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ था। जेल में उसकी हत्या करने वाला गैंगस्टर अरुण चौधरी उर्फ अब्बू जाट जम्मू के आर. एस. पुरा सैक्टर के गांव खौर देवनियां का रहने वाला है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static