नारनौल : निजी फोटो-वीडियो बनाकर नाबालिग को धमकाकर कर रहा था गलत काम....परेशान होकर पीड़िता ने उठाया बड़ा कदम

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 11:58 AM (IST)

नारनौल : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग के साथ मोहल्ले में रहने वाले एक युवक द्वारा ब्लैकमेलिंग और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता कोचिंग के लिए राजस्थान के एक शहर में चली गई थी। इसी दौरान उसकी पहचान नारनौल के ही एक मोहल्ले के रहने वाले राहुल नाम के युवक से हुई। आरोप है कि इसी दोस्ती का फायदा उठाकर राहुल ने छात्रा के कुछ फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए। शिकायत के मुताबिक, आरोपी राहुल ने इन निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। वहीं इस तरह की धमकियों से पीड़िता को डराकर उसके साथ घिनौने काम करने शुरु कर दिए।

आखिरकार पीड़िता ने परेशान होकर हिम्मत जुटाई और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस में मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरु कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static