धूँ-धूँ कर जला कंटेनर: दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर मची चीख-पुकार, सिलेंडर फटने से पहले दमकल ने पाया काबू

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 02:19 PM (IST)

अंबाला(अमन): दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे पर गांव मोहड़ा के पास खाली बियर की कैन से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई जिसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आकर घायल हो गया । सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया ।

फायर ब्रिगेड कर्मचारी की माने तो डायल 112 से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर और बाइक में आग लगी है। हमने मौके पर आकर देखा तो दोनों में आग लगी हुई थी । उन्होंने बताया कि दो गाड़ियां फायर ब्रिगेड की मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है । 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और बाइक सवार को घायल अवस्था में नागरिक हस्पताल अंबाला कैंट में इलाज के लिए भेज दिया गया है । उन्होंने कहा कि सबसे पहले हमने सिलेंडर को ठंडा करके उसपर काबू पाया ताकि कोई ज्यादा नुकसान न हो ।

ट्रैफिक को भी सुचारू रूप से चलाया गया । डायल 112 के पुलिस जवान ने बताया कि हमे सूचना मिली थी कि मोहड़ा के पास एक कंटेनर में आग लगी है हमने फायर ब्रिगेड को फोन करके सूचना दी और आग पर काबू पा लिया गया है और यातायात को सुचारू रूप से चला दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static