नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, इस मंत्र के उच्चारण से प्रसन्न होती हैं माता शैलपुत्री

punjabkesari.in Monday, Sep 26, 2022 - 12:32 PM (IST)

कैथल(जयपाल): सोमवार के साथ ही नवरात्रि की भी शुभ शुरुआत हो गई। नवरात्रि के पहले ही दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। पहले दिन लोग मंदिरों में जाकर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर रहे हैं। नवरात्रों के साथ ही बाजारों की रौनक भी बढ़ गई है।

 

PunjabKesari

 

कैथल में भी लोग मंदिरों में पहुंचकर मां शैलपुत्री के दर्शन कर रहे हैं। बड़ी देवी मंदिर के पुजारी पंडित शिवचरण शास्त्री ने बताया कि नवरात्रों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि आज नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। पंडित शिवरचरण ने बताया कि मां शैलपुत्री की पूजा इस मंत्र द्वारा की जाती है, तो मां अवश्य प्रसन्न होती हैं। श्रद्धालु इस मंत्र, या देवी सर्वभूतेषु शैलपुत्री रूपेण संस्थिता...नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः, द्वारा मां की पूजा करें।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static