केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे, सीएम सैनी बोले- PM मोदी के नेतृत्व में हुआ चौतरफा विकास

punjabkesari.in Tuesday, Jun 10, 2025 - 12:31 PM (IST)

डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के मौके पर सीएम सैनी पंचकूला स्थित बीजेपी के प्रदेश दफ्तर में महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। सीएम सैनी ने कहा कि 2014 से पहले लोगों को मीडिया से देश में हो रहे बड़े-बड़े घोटाले की खबरें मिलती थी। देश में भय, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद हावी था। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने पारदर्शी और दूरदर्शी सरकार का अनुभव किया है। केंद्र में मिनिमम गर्वनमेंट और मैक्सिमम गर्वेनेंस के फॉर्मूले पर सरकार चल रही।

दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी भारतः सीएम सैनी 

उन्होंने कहा कि विगत 11 वर्षों में भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचा है। चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव को सफलतापूर्वक उतारने वाले भारत दुनिया का पहला देश बना है। 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें नंबर पर थी और हिचकोले खा रही थी। विगत 11 वर्षों में आज भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि 2023-24 में भारत का कुल निर्यात 825 बिलियन डॉलर हो गया। 2024 के मुकाबले भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़ा है। बीते 10 वित्तीय वर्षो में भारत में 668 बिलियन डॉलर का एफडीआई आया है। 323 बिलियन डॉलर का एफडीआई यूपीए सरकार के दौरान आया।

नोटबंदी के जरिए कालेधन पर कड़ा प्रहार

नायब सैनी ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में नोटबंदी के जरिए कालेधन पर कड़ा प्रहार किया गया। आज पूरी दुनिया इंडिया के डिजिटल पेमेंट सिस्टम की प्रशंसा कर रही और उसको फॉलो भी कर रही। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना के दौरान वैक्सीन के जरिए दुनिया की मदद की। धारा 370 और 35ए को हटाकर अखंड भारत का सपना साकार किया गया। दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन कर कश्मीर को शेष भारत से जोड़ा गया। लद्दाख को केंद्र शासित बनाने से वहां विकास के नए द्वार खुले। पीएम मोदी के नेतृत्व में 500 सालों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ। काशी विश्वनाथ और महाकाल लोक का पुर्नविकास हुआ। पहलगाम आतंकी हमले का एयरस्ट्राइक कर मुंहतोड़ जवाब दिया गया।  

पीएम मोदी के प्रयासों से UN ने 21 जून को योग दिवस के रूप में किया घोषित 
                            
आगे सीएम सैनी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषित किया। बीते 11 वर्षों में सैनिकों की बहुप्रतिक्षित मांग वन रैंक वन पेंशन को लागू किया गया। पिछले 11 सालों में नागरिकता संसोधन कानून,वक्फ संशोधन कानून और बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसे युगांतकारी कदम उठाए गए। पीएम मोदी ने विकसित भारत के चार स्तंभ बताए – गरीब, किसान, युवा और महिला, जब तक इनका विकास नहीं होगा देश विकसित नहीं होगा। 

उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में करोड़ों लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। जल जीवन मिशन के तहत 15 करोड़ ग्रामीण गरों में नल से स्वच्छ जल पहुंचाया गया। बीते 11 सालों में चार करोड़ लोगों को पक्के मकान मिले। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश में 12 करोड़ शौचालय बनाया गया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 68 लाख रेहड़ी फेरी वालों को आर्थिक सहायता दी गई। स्टेंड अप योजना के तहत एससी एवं एसटी समुदाय के 2 लाख 74 हजार लाभार्थियों को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद की गई।

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ 51 करोड़ों लोगों को जोड़ा: CM 

CM सैनी ने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने 34 लाख करोड़ रुपये ऋण स्वीकृत किए। गरीबों को आजादी के बाद बैंकों में अपमानित होना पड़ता था> बीते 11 सालों में जीरो बैलेंस पर खाता खोलने की सुविधा देकर मोदी सरकार ने गरीबों को बैंकों में सम्मान देने का काम किया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के साथ 51 करोड़ों लोगों को जोड़ा गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से 18 साल से लेकर 50 वर्ष तक के 24 करोड़ लोगों को जोड़ा गया। 

हरियाणा के सीएम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन एवं उसे संवैधानिक शक्तियां देकर पिछड़ा समाज को सशक्त किया गया। 2014 से पहले एक गैस सिलेंडर लेने के लिए तीन दिन लाइन में खड़े रहना पड़ता था। पूर्व की सरकारों ने देश के गरीब लोगों का शोषण किया, उनका वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया। 10 करोड़ 33 लाख गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस कन्केशन दिया गया। 2014 से पहले गरीब व्यक्ति अस्पतालों इलाज नहीं करा पाता था। दुनिया की सबसे बड़ी बीमा योजना आयुष्मान भारत से देश के 70 करोड़ लोग जुड़े। 

हरियाणा के 20 लाख लोग भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़े

उन्होंने कहा कि हरियाणा के 20 लाख लोग भी आयुष्मान भारत योजना से जुड़े। हरियाणा सरकार ने गरीबों के इलाज पर ढाई हजार करोड़ रूपये खर्च किए। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हरियाणा के दो लाख घरों के ऊपर 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। देश में ऐसे 1 करोड़ घरों पर सोलर पैनल लगाने की योजना है। विपक्ष ने हमारे खिलाफ किसानों के बीच दुष्प्रचार किया और उन्हें बरगलाया...किसान जानते हैं कि उनका विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में ही होगा। एमएसपी बंद करने का झूठ फैलाया गया। कांग्रेस ने किसानों पर दया करने के बजाय अपने परिवार पर दया की। 2013-14 में कृषि का बजट केवल 27 हजार 663 करोड़ रुपये था। 2024-25 में कृषि बजट बढ़कर 1 लाख 37 हजार 797 करोड़ हो गया। बीते 11 सालों में कृषि बजट में पांच गुना की वृद्धि हुई है। 

किसान सम्मान निधि से देश के 11 करोड़ किसान लाभान्वित हुएः सीएम

सीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि से देश के 11 करोड़ किसान लाभान्वित हुए। किसानों के खाते में अब तक 3 लाख 70 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को 1 लाख 75 हजार रूपये फसल क्षति के मुआवजे के रूप में मिला। हरियाणा में कांग्रेस ने अपने 10 वर्षों के अंदर किसानों को मुआवजे के रूप में 1155 करोड़ रूपये खर्च किया। हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने बीते 10 सालों में साढ़े 15 हजार करोड़ रूपये मुआवजे के रूप में खर्च किए। हरियाणा में आंधी-तूफान और आग लगने के कारण गेहूं की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 30 हजार रूपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है।

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 10 लाख 74 हजार सोलर पंप खेतों में लगाए गए। पशुपालकों को पहली बार देश में पशुपालन क्रेडिट कार्ड के जरिए 1 लाख तक का ऋण पहली बार दी गई। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट को तीन लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया गया। 25 करोड़ किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड दिया गया। देश में दूध उत्पादन में रिकॉर्ड 64 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। 2014 से पहले देश में 3 मेगा फूड पार्क थे, आज कुल 24 मेगा फूड पार्क हैं। 2013-14 में किसानों से एमएसपी पर 12 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीदारी होती थी। 2024-25 में ये 242 लाख मीट्रिक टन पर पहुंच गई है।

बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से लिंगानुपात में सुधार हुआः सीएम

सीएम ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से लिंगानुपात में सुधार हुआ। 2014 में 1000 बेटों पर 918 बेटियां थीं। 2024 में ये सुधरकर 1 हजार बेटों पर 1020 बेटियां हो गई। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4 करोड़ 20 लाख बच्चियों के खाते खोले गए। 2011 में मातृ मृत्यु दर 167 था, जो 2023 में घटकर मात्र 80 रह गई। मुद्रा योजना के तहत 35 करोड़ 38 लाख महिलाओं को 14 लाख 72 करोड़ रूपये ऋण देकर उन्हें सशक्त किया। नारी शक्ति वंदन बिल के जरिए संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रावधान किया।

रक्षा सेवाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन दिया गया। सैनिक स्कूलों में बेटियों के दाखिले की अनुमति दी गई। सशस्त्र बलों और एनडीए में महिलाओं के प्रवेश की मंजूरी दी गई। आज जम्मू कश्मीर में एलओसी पर महिला सैनिक रायफल लेकर खड़ी रहती हैं। चंद्रयान 3 की सफलता में 100 से अधिक महिलाओं की भूमिका रही। आईआईटी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने बीते 11 सालों में 33 महिला थाने खोले। अमेरिका और चीन के बाद भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना। देश में स्टार्टअप इंडिया स्कीम के तहत मान्यता प्राप्त 1 लाख से अधिक स्टार्टअप 17 लाख 60 हजार युवाओं को रोजगार दे रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static