हाईटेक होगी हरियाणा पुलिस! NCRB देगा स्पेशल ट्रेनिंग...जानें क्या है खास
punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 10:55 AM (IST)
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को फिंगरप्रिंट विज्ञान तथा आधुनिक अपराध जांच तकनीकों में दक्षता बढ़ाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) नई दिल्ली की ओर से 12 सप्ताह के फिंगरप्रिंट विज्ञान तथा दक्षता पाठ्यक्रम के लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 जुलाई से शुरू होकर सितंबर 2026 तक चलेगा। कोर्स का आयोजन एनसीआरबी मुख्यालय नई दिल्ली में होगा।
नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम, डिजिटल पहचान तकनीक और आधुनिक अपराध जांच के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। इससे जांच अधिकारियों की तकनीकी दक्षता बढ़ेगी और अपराधों के वैज्ञानिक अनुसंधान को मजबूती मिलेगी।
इस कोर्स से हरियाणा पुलिस के जांच अधिकारियों (IOs) की तकनीकी दक्षता में भारी इजाफा होगा। पारंपरिक जांच के बजाय वैज्ञानिक और डिजिटल सबूतों के दम पर केस सुलझाना आसान होगा, जिससे अपराधियों को सजा दिलाने की दर (Conviction Rate) में सुधार आएगा।