Faridabad: खाली जगह पर गाड़ी खड़ी करने पर भिड़े पड़ोसी, थाने पहुंचा मामला...मारपीट का वीडियो वायरल

punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 12:22 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के एक गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। दोनों पक्षों की तरफ से थाना BPTP में शिकायत दी गई है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार ये मामला गांव का है जहां खाली जगह पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते ये विवाद झगड़े में बदल गया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, इस संबंध में थाना BPTP में दो पक्षों की तरफ से शिकायत प्राप्त हुई है, किसी खाली जगह पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था, जो दो पक्षों में झगड़ा हुआ था, इस संबंध में शिकायत हमारे थाना BPTP में प्राप्त हुई है और इसके लिए हमारे द्वारा जाँच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों पक्ष गांव के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं, एक पक्ष साहिल पक्ष है और दूसरा टार्जन है, दोनों पक्षों को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है और मामले को समझौते के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जो बताया गया है दोनों पड़ोसी हैं, गाँव के रहने वाले हैं दोनों पक्ष, इनका आपस में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ है। 

दोनों पक्ष पुलिस से समय लेकर मामले को सेटल करने के लिए गए हुए हैं, यशपाल ने बताया कि इस झगड़े में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं है। पुलिस डॉक्टर से राय लेकर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। अगर दोनों पक्षों में समझौता नहीं होता है तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static