पूर्व MP बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी, इस विभाग में निभाएंगे अहम भूमिका
punjabkesari.in Wednesday, Aug 20, 2025 - 08:33 PM (IST)

डेस्कः AICC के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है। सलमान खुर्शीद को अध्यक्ष, बृजेन्द्र सिंह और डॉ. आरती कृष्णा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसकी जानकारी के.सी. वेणुगोपाल ने दी है।
कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पत्र जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की है, जिसमें सलमान खुर्शीद को अध्यक्ष, बृजेन्द्र सिंह और डॉ. आरती कृष्णा उपाध्यक्ष पद पर तैनात किया है।
बता दें कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस विभाग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया था। इसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेश मामलों के विभाग के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)