Teacher Transfer Policy 2026: तबादला प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी, जानिए 11 अगस्त से 9 सितंबर तक की पूरी टाइमलाइन

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:23 PM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा शिक्षा विभाग ने 2026 की ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डाटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। पहले यह प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रस्तावित थी लेकिन अब इसे आगे बढ़ाते हुए 11 अगस्त से 9 सितंबर तक निर्धारित किया गया है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षक 11 से 17 अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट और सत्यापित करेंगे। इसके बाद 18-19 अगस्त को सभी शिक्षकों का स्कोर और कार्यकाल प्रकाशित होगा। शिक्षक 20 से 24 अगस्त तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। निस्तारण करेगी तथा 1 सितंबर को निर्णय प्रकाशित किए जाएंगे। इसके बाद 2 से 4 सितंबर तक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपील की जा सकेगी।

राज्य स्तरीय समिति 5 से 7 सितंबर तक निर्णय लेगी और 8-9 सितंबर को स्कोर व कार्यकाल की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 10 अगस्त 2026 को पात्रता की कटऑफ तिथि माना जाएगा। दंपती (कपल) केस के अंक लेने के लिए अंडरटेकिंग का प्रारूप भी जारी किया गया है। सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों को शिक्षक तबादला नीति-2026 के अनुसार एमआईएस पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से डेटा अपडेट और सत्यापित करने के निर्देश दिए गए हैं।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static