Haryana में बिजली टीम पर बड़ा हमला: घरेलू कनेक्शन पर दुकान चलाने की जांच करने गए SDO और फोरमैन को पीटा, मोबाइल छीना

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 12:13 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत): गांव कलियाणा में घरेलू बिजली कनेक्शन पर कमर्शियल गतिविधि (दुकान) चलाने की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची बिजली निगम झोझू कलां की सतर्कता टीम पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया। उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ने के दौरान उग्र हुई भीड़ ने अधिकारियों को घेर लिया।

हमलावरों ने कार्रवाई की वीडियो बना रहे एसडीओ प्रवीण कुमार से हाथापाई कर उनका मोबाइल छीन लिया, वहीं एरिया इंचार्ज फोरमैन रवि को जमीन पर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। घायल फोरमैन को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहित नंबरदार व एक महिला समेत एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने नामजद के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 गांव कलियान में घरेलू बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल कर दुकानें चलाई जा रही हैं। इसके बाद एसडीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी करने पहुंची। टीम ने जैसे ही दो आरोपियों के घर लगे मीटर उखाड़ने की कारवाई शुरूनीक पर पहुंच उखाड़ने की कार्रवाई शुरू की, वैसे ही गया। आरोप है कि ग्रामीणों को निगम की टीम का विरोध के लिए उक्साना शुरू कर दिया। इसके बाद मोहित नंबरदार व ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया।

सिविल अस्पताल में भर्ती फोरमैन रवि कुमार ने बताया कि मीटर उखाड़ने की कार्रवाई का एसडीओ वीडियो बना रहे थे। वहां मोहित नंबरदार ने एसडीओ के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इसके बाद कुछ पर गिरा कर लात घूसों से पीटा।

मौका ग्रामीणों ने रवि को घेर लिया और जमीन पाकर वह भाग गया, अगर नहीं भागता तो ग्रामीण उसे जान से मार देते। बिजली निगम की गठित दो टीमों में कुल 12 कर्मचारी शामिल थे। एसएचओ झोझू क थाना एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया एसडीओ प्रवीण कुमार के बयान पर मुख्य आरोपी मोहित नंबरदार, महिला मिस्त्री, विक्रम, सतबीर, विजय तथा मामकौर, रमेश कुमार, विनोद, पृथ्वी के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, कर्मचारियों पर हमला करने और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static