इंसानियत शर्मसार: नहर में मिला नवजात का शव, कपड़े में लिपटा था मासूम
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 09:45 AM (IST)
छछरौली : दादूपुर हैड पर बुधवार सुबह कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव तैरता मिला। वहां तैनात कर्मचारी की सुबह नियमित निरीक्षण दौरान नजर पानी में बहती संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। पास जाकर देखने पर वह कपड़े में लिपटा नवजात शिशु का शव निकला।
सूचना पर बुढ़िया थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव पानी से बाहर निकलवाया। शिशु के शरीर पर कपड़ा लिपटा हुआ था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पता लगाया जा सके कि नवजात को यहां किसने और कब फेंका। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मृत्यु के कारणों का पता चल सके। पुलिस आसपास के अस्पतालों और दाईयों से भी संपर्क कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)